दोस्त ऐसा
जिसे कहो कुछ नहीं
समझ जाए
लिखो कुछ नहीं
पढ़ ले
आवाज़ दो
उसके पहले सुन ले
मुझे गुण-दोष सहित
स्वीकार करे
ग़र चोट लगे उसे
दर्द हो मुझे
कमाल मैं करूँ
गर्व हो उसे
अवसाद से उबार दे
स्नेह दे , सत्कार दे
आलोचना का अधिकार दे
रिश्तों को विस्तार दे
दु:ख में पीछे खड़ा नज़र आए
सुख का सारथी बन जाए
सिर्फ़ एक दिन फ़्रेंड न रहे
दिन-रात प्रति पल
धड़कता रहे सीने में
हैसियत और प्रतिष्ठा से सोचे हटकर
वही मित्र मुझे लगे प्रियकर.
Showing posts with label दोस्ती. Show all posts
Showing posts with label दोस्ती. Show all posts
Sunday, August 3, 2008
Sunday, August 5, 2007
दोस्त ज़िन्दगी का नमक है

दोस्ती के नाम मनाया जा रहा है आज का दिन यानी अगस्त महीने का पहला रविवार ।
मुझे लगता है ..दोस्त के नाम या दोस्ती के नाम एक पूरी ज़िंदगी भी की जाए तो कम है।
दोस्त की कोइ वैश्विक परिभाषा बनाना नामुमकिन है क्योंकि दोस्ती बनने का आधार हर इन्सान की ज़िन्दगी में
अलग होता है। न जाने कैसे हालात (अच्छे / बुरे दोनों ही ) बनाते हैं कि दोस्त नाम का शख्स आपकी ज़िन्दगी में आ जाता है.सनद रहे दोस्त बनाए नहीं जाते...बन जाते हैं।
दोस्त ज़िन्दगी का नमक है ..एक ज़रूरी तत्व है जिसके बिना सुख-दु:ख नाम की सारी हलचलें बेस्वाद हैं ।
दोस्त वैसी ही एक ज़रूरत है जैसे जीवन को चाहिये हवा,पानी,सूरज,चांद,और धूप।
आप दोस्त को याद करें और वो सामने खड़ा हो जाए..वो है सच्चा दोस्त...उसे फोन क्या करना...एस.एम्.एस। क्या करना कि तुम्हारी याद आ रही है या तुम्हारी ज़रूरत आना पड़ीं है ।
दोस्त की तस्वीर फ्रेम में नहीं दिल में जड़ी होती है। उसकी तरफ़ नज़रें ले जाने की ज़रूरत ले जाना नहीं पड़ती; वह खुद नज़रों के सामने बना रहता है।
दोस्त एक पार्ट - टाइम बहलावा नहीं ...ज़िन्दगी में महकने वाली ऎसी खुशबू जो हर लम्हा , हर पल, हर घड़ी आपके पास महकती है।
दोस्त सिर्फ आपसे नहीं आपके पूरे परिवार,आपके परिवेश,आपके कामकाज और आपके सामाजिक सरोकारों का साझीदार होता है..आपके जीवन में ऐसा कुछ नही होता जो आपका दोस्त खारिज करे।
दोस्त यानी जीवन का एक ऐसा साथी जो आपको समस्त गुण-दोषों के साथ स्वीकार करता है।
और सबसे आख़िरी बात....बताता ...जताता नहीं कि वह है...वह होता ही है...वह वस्त्रों पर ढोला हुआ परफ्यूम नही....हल्की हल्की महक वाला इत्र है ...
आपकी ज़िन्दगी में भी दोस्ती का इत्र महकता रहे.....शुभकामना.
Subscribe to:
Posts (Atom)